Wednesday, 30 November 2011

पृथ्वी की आयु

प्रिय मित्र, 

19 वीं सदी तक रेडियोधर्मी आइसोटोप की क्षय की दर के आधार पर पृथ्वी की उम्र का निर्धारण किया जाता रहा था. आधुनिक वैज्ञानिको का सुझाव है की पृथ्वी 4.5 अरब से भी अधिक साल पुरानी है. पृथ्वी पर अब तक ज्ञात चट्टानों से यही पता लगता है की पृथ्वी 4.5 अरब साल प्राचीनतम है. भूगर्भिक समय  को युग जैसी और कई छोटी इकाइयों में विभाजित किया गया है. भूगर्भिक समय के उस पैमाने से जीवन के विकास पर प्रकाश डाला जा सकता है. बिभिन्न भूगर्भिक इकाई निम्नवत है.


है न मजेदार!

आपका हितैषी


Tuesday, 29 November 2011

विज्ञान और वैज्ञानिक विधि

प्रिय मित्र, 

विज्ञान एक उद्देश्य पूर्ण , तार्किक सिद्धांतों और प्राकृतिक जगत में सक्रिय बलों को समझने का प्रयास है. विज्ञान लैटिन शब्द, Scientia, से बना है जिसका अर्थ ज्ञान है. विज्ञान परीक्षण और मूल्यांकन की एक सतत प्रक्रिया का रूप है. 
  
मनुष्य स्वाभाव से स्वयं से पुछने लगता है दुनिया में हम "क्यों" रहते है. बच्चो का प्रश्न करते रहना इसका उत्तम उदहारण है. विज्ञान का मतलब है उन "क्यों" के कुछ जवाब दे . जब हम किराने का सामान के लिए दुकान करने के लिए जाते है , हम वहा भी वैज्ञानिक वार्गिकारण के प्रयोग की व्यवस्था देख सकते हैं. 

वैज्ञानिक विधि में आमतौर में निम्नाकित कदम शामिल होते हैं:

1. निरीक्षण: इसमें समस्या को परिभाषित किया जाता है .
2. हाइपोथीसिस: इसमें अवलोकन के लिए एक या एक से अधिक स्पष्टीकरण दिए जाते है .
3. प्रयोगों: एक या एक से अधिक हाइपोथीसिस का परीक्षण का प्रयास इसमें होता है .
4. निष्कर्ष: इसमें परिकल्पना समर्थित था या नहीं? इसका निर्धारण किया जाता है. इस कदम के बाद परिकल्पना को या तो संशोधित किया जाता है या फिर खारिज कर दिया जाता है. 

इस प्रकार से विज्ञानं बनता है. 

अद्भुत है न! 

आपका हितैषी

ड़ोप्लेर प्रभाव का जनक

प्रिय मित्र, 

२९ नवम्बर १८०३ में (आज ही के दिन ) महान ऑस्ट्रियाई भौतिकविद क्रिस्चन ड़ोप्लेर को जनम हुआ था. उन्हें  ड़ोप्लेर प्रभाव का जनक माना जाता है. ड़ोप्लेर प्रभाव १८४२ में सामने आई. इनकी मृत्यु  १७ मार्च १८५३ में इटली में हुआ.



क्या आप जानते है की ड़ोप्लेर प्रभाव क्या है?

ड़ोप्लेर प्रभाव के अनुसार, जब कोई गतिशील ध्वनि स्रोत हमारे करीब आता है तो ऐसा लगता है की ध्वनि की तीब्रता धीरे धीरे बढ़ रही है और जब कोई गतिशील ध्वनि स्रोत हमसे दूर जा रही होती है तो ध्वनि की तीब्रता धीरे धीरे घटती जाती है. 

ड़ोप्लेर ने ही बताया था की ध्वनि तरंगो के रूप में चलती है. करीब आने पर ध्वनि की तीब्रता तथा आव्रती बढ़ती जाती है और दूर जाने पर घटती जाती है.

सचमुच,  विज्ञान  है अद्भुत ! 

 आपका हितैषी

ऑक्सिजन की उम्र

प्रिय मित्र,

ऑक्सिजन को प्राणवायु कहा गया है. यह सभी सजीवो के  लिए अति आवश्यक  होती है. ऑक्सिजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. 

क्या आप जानते है की ऑक्सिजन की उम्र कितनी है ? 

इधर मुझे पढने को मिला की ऑस्ट्रेलिया के पिबारा चट्टानों से प्राप्त नमूनों के विश्लेषण से पता चला है की ऑक्सिजन  २.४८ अरब साल पहले अस्तित्व में आई थी. प्रोफेसर मार्क बर्ली ने इसकी पुष्टि की है. नेचर पत्रिका के अनुसार करीब २.४८ अरब साल से २.३२ अरब साल के मध्य वायुमंडलीय ऑक्सिजन का निर्माण हुआ है. 

ऐसा अनुमान है की वायुजीवी  बक्टेरिया ने कुछ अम्ल का स्राव किया जो चट्टानों तथा मिटटी को घोल दिया और वह घोले बहकर जल का हिस्सा बन गया.

कुछ भी हो ऐसी खोज होती है मजेदार.

आपका हितैषी