प्रिय मित्र,
ऑक्सिजन को प्राणवायु कहा गया है. यह सभी सजीवो के लिए अति आवश्यक होती है. ऑक्सिजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है.
क्या आप जानते है की ऑक्सिजन की उम्र कितनी है ?
इधर मुझे पढने को मिला की ऑस्ट्रेलिया के पिबारा चट्टानों से प्राप्त नमूनों के विश्लेषण से पता चला है की ऑक्सिजन २.४८ अरब साल पहले अस्तित्व में आई थी. प्रोफेसर मार्क बर्ली ने इसकी पुष्टि की है. नेचर पत्रिका के अनुसार करीब २.४८ अरब साल से २.३२ अरब साल के मध्य वायुमंडलीय ऑक्सिजन का निर्माण हुआ है.
ऐसा अनुमान है की वायुजीवी बक्टेरिया ने कुछ अम्ल का स्राव किया जो चट्टानों तथा मिटटी को घोल दिया और वह घोले बहकर जल का हिस्सा बन गया.
कुछ भी हो ऐसी खोज होती है मजेदार.
आपका हितैषी
No comments:
Post a Comment